फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ विवाद, रिटायर आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली
नई दिल्ली: पंजाब के तरनतारन जिले में एक रिटायर आर्मी जवान ने 26 साल के युवक की हत्या कर दी। दोनों में कोई दुश्मनी तो नहीं थी, बस फेसबुक पर पोस्ट को लेकर रिटायर जवान नाराज था। जिस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी जसबीर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मृतक सुखचैन के परिवार के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी। जिसमें उन पर ड्रग्स की गोलियां बेचने का आरोप लगाया था। इसी के बाद दोनों में फेसबुक पर बहस शुरू हो गई। सुखचैन ने आरोपों को नकारते हुए जसबीर से ऐसी पोस्ट नहीं करने को कहा, लेकिन वो नहीं माना। बाद में दोनों में आमने-सामने बहस हुई और जसबीर सिंह ने अपनी राइफल से सुखचैन को गोली मार दी। जब तक आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
वहीं ये पूरी घटना मृतक के फोन में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें जसबीर अपनी राइफल के साथ दिख रहा है। वीडियो के मुताबिक जसबीर अपने छत पर किसी शख्स के साथ खड़ा था। इसी दौरान उसकी सुखचैन से बहस शुरू हो गई। कुछ देर बाद दोनों में गाली-गलौच होने लगी। जिस वजह से जसबीर तैस में आ गया और राइफल लोड करते हुए सुखचैन को गोली मार दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications