केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सीट समेत पर 6 बूथों की EVM होगी चेक, ECI ने लिया निर्णय
निर्वाचन अयोग ने दो लोकसभा सीटों को कुल 6 बूथों पर आम चुनाव के दौरान वोटिंग के लिए प्रयोग की गई ईवीएम की जांच के आदेश दिए हैं। ईसीईआई ने ये निर्णय लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट्स की शिकायत के बाद लिया है। जिन सीटों के बूथों की ईवीएम चेक की जाएगी उनमें फरीदाबाद के अलावा करनाल सीट भी शामिल है, जहां से पूर्व सीएम व दिग्गज बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर इस बार चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे हैं और उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद हरियाणा की दो लोकसभा सीटों की ईवीएम चेकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस कैंडिडेट्स की मांग पर हरियाणा की दो सीटों के 6 बूथों की ईवीएम की चेकिंग की अनुमति दी गई है। जिन सीटों के बूथों की ईवीएम चेक होनी है, वो दोनों सीटें बीजेपी ने जीती हैं।

बता दें कि करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह चुनाव हार गए थे। दोनों कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ईवीएम में गड़बड़ी होने की आशंका जाहिर की थी।
इन सीटों पर वोटिंग को लेकर शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया। जिसमें कहा गया कि करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीटों की ईवीएम की चेकिंग का अनुरोध मिला था। 6 बूथों को लेकर आपत्ति है, जहां की ईवीएम की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications