8 लोकसभा सीटों पर EVM वेरिफिकेशन के लिए आवेदन, BJP उम्मीदवार भी शामिल, जानिए कितना आएगा खर्च

लोकसभा का चुनाव खत्म हो चुका है, लेकिन चुनाव आयोग के पास शिकायतों का दौर समाप्त नहीं हुआ है। चुनाव आयोग को बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों समेत कई प्रत्याशियों का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें ईवीएम में लगे माइक्रो-कंट्रोलर चिप्स के साथ संभावित छेड़छाड़ या बदलावों के सत्यापन (verification) की मांग की गई है।

चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित कुल 8 आवेदन मिले हैं और साथ ही 3 आवेदन विधानसभा आम चुनावों को लेकर मिले हैं। लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा 4 जून, 2024 को ही हो चुकी है और उसके बाद आयोग के सामने कुल 6 राज्यों के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों से यह आवेदन मिले हैं।

evm verification

सुप्रीम कोर्ट ने असफल उम्मीदवारों के लिए खुला रखा है रास्ता
बता दें कि पिछले 26 अप्रैल को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के संदेह को सुप्रीम कोर्ट ने 'निराधार' बताते हुए बैलट से चुनाव करवाने की मांग ठुकरा दिया था। लेकिन, साथ ही सर्वोच्च अदालत ने चुनावों में असफल रहने वाले दूसरे और तीसरे नंबर के उम्मीदवारों को चुनाव आयोग से माइक्रो-कंट्रोलर चिप्स के सत्पान के लिए अनुरोध करने की अनुमति दे दी थी।

लेकिन, यह प्रति विधानसभा क्षेत्र में 5% ईवीएम तक निर्धारित कर दिया था और उसके लिए भी चुनाव आयोग को लिखित आवेदन और तय फीस का भुगतान करने को कहा था।

कुल 92 मतदान केंद्रों की ईवीएम सत्यापन के लिए आवेदन
चुनाव आयोग के मुताबिक उसे जो ईवीएम सत्यापन लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, वह 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों के लिए हैं। इसमें कुल 92 मतदान केंद्रों के ईवीएम सत्यापन की मांग की गई है।

आवेदकों को प्रति ईवीएम 47,200 रुपए का करना होगा भुगतान
चुनाव आयोग की ओर से 1 जून को जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्योर (SOP) के अनुसार ईवीएम सत्यापन की मांग करने वाले दूसरे या तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों को प्रति ईवीएम सेट 47,200 रुपए का भुगतान करना होगा।

चुनाव आयोग के एसओपी के अनुसार ईवीएम जांच और सत्यापन के लिए निर्माता BEL और ECIL की ओर से 40,000 रुपए प्रति ईवीएम की लागत बताई गई है, इसके अलावा 18% जीएसटी है। यह खर्च उन प्रशासनिक खर्चों के अतिरिक्त है, जो सबंधित सरकारों पर आएगा।

बीजेपी के इन उम्मीदवारों ने किया आवेदन
चुनाव आयोग से ईवीएम सत्यापन की मांग करने वालों में महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रहे सुजय विखे पाटिल भी शामिल हैं। पाटिल शरद पवार गुट की एनसीपी के निलेश लंके से चुनाव हार चुके हैं। पाटिल ने 40 मतदान केंद्र की मशीनों के सत्पान के लिए आवेदन किया है।

इसके अलावा बीजेपी के तमिलनाडु के वेल्लोर और तेलंगाना के जहीराबाद लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने भी ईवीएम जांच का आवेदन डाला है।

आवेदकों में कांग्रेस के ये प्रत्याशी भी शामिल
वहीं कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट और हरियाणा में करनाल और फरीदाबाद सीटों के प्रत्याशियों ने भी ईवीएम सत्यापन की मांग की है।

चुनाव आयोग ने जो आंकड़े दिए हैं उसके अनुसार इस तरह का आवेदन देने वालों में वाईएसआरसीपी और डीएमडीके के उम्मीदवार भी शामिल हैं। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+