EVM हैकिंग के दावे पर बीजेपी का हमला- पूरे कार्यक्रम की स्क्रिप्ट कांग्रेस ने लिखी
नई दिल्ली। लंदन में सोमवार को एक कथित साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया था कि भारत की ईवीएम को हैक किया जा सकता है। सैयद सूजा नाम के कथित हैकर ने दावा किया था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी के लिए ईवीएम की हैकिंग की थी। इस दावे के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कल से ही इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। सैयद सूजा ने दावा करते हुए कहा कि ईवीएम हैक होने की जानकारी भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे को थी, सैयद सूजा ने गोपीनाथ मुंडे की मौत को हत्या बताया था। इस डिमॉनस्ट्रेशन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। यह आयोजन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से किया गया था। ईवीएम हैकिंग के इन दावों का निर्वाचन आयोग ने भी खंडन किया है तो पूरे विवाद पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर कपिल सिब्बल की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस द्वारा प्रायोजित थी- बीजेपी
रविशंकर प्रसाद ने ईवीएम हैकिंग के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हैकिंग विवाद में जिस आशीष रे का नाम आया है, उससे लंदन में राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। रे नेशनल हेराल्ड में लिखते हैं। उन्होंने अपने लेख में राहुल गांधी की तारीफ की है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आशीष रे एक समर्पित कांग्रेसी और बीजेपी विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस द्वारा प्रायोजित थी।

'कपिल सिब्बल वहां क्या कर रहे थे?'
उन्होंने सवाल पूछा कि कपिल सिब्बल वहां क्या कर रहे थे, किस हैसियत से वहां पर गए थे। मुझे लगता है कि कांग्रेस की तरफ से पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे। इस पूरे कार्यक्रम की पटकथा कांग्रेस ने लिखी थी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस क्या देश के करोड़ों मतदाताओं का अपमान नहीं कर रही है।

चुनाव आयोग पर आज कांग्रेस हमले करवा रही है- प्रसाद
उन्होंने कहा कि बीजेपी पर ईवीएम हैकिंग के आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं जबकि हमारी पार्टी सत्ता में भी नहीं थी। भारत के चुनाव आयोग पर आज कांग्रेस हमले करवा रही है। कांग्रेस पहले ही लोकसभा चुनावों में हार के लिए बहाना ढूंढने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुनियोजित तरीके से देश की संवैधानिक संस्थाओं की अस्मिता को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications