मोदी इस बार हारे तो उनका सबकुछ खत्‍म हो जाएगा: जयराम रमेश

Jairam Ramesh on Modi
नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने एक बार फिर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और कहा कि 2014 में अगर मोदी हार जाते हैं तो उनका सबकुछ खत्‍म हो जाएगा वहीं अगर राहुल गांधी हारते हैं तो भी उनका भविष्‍य सुरक्षित रहेगा। जयराम के अनुसार यह मोदी के लिए आखिरी मौके के जैसा है। कांग्रेस और भाजपा के बारे में उन्‍होने कहा कि भाजपा एक चालाक लोमड़ी की तरह है जो कि तेजी से आगे निकल जाती है, जबकि कांग्रेस एक बड़े हाथी की तरह है जो कि धीरे धीरे चलता रहता है।

जयराम ने मोदी पर आरोप लगाये हैं कि मोदी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होने तो खुद की पार्टी को ही हाशिये पर डाल दिया है। उनकी लोकप्रियता जरूर बढ़ रही है लेकिन वह कांग्रेस के लिए कोई खतरा नहीं है। उन्‍होने राहुल की इस बात के लिए भी निंदा की कि चुनाव सिर पर हैं और वह सिस्‍टम और ढांचा बदलने की बात कर रहे हैं।

रमेश के इस बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने उनका समर्थन किया और कहा कि आरएसएस ने भाजपा को टेक ओवर कर लिया है, अब पार्टी में वहीं हो रहा है जो कि मोदी चाहते हैं, मोदी की लहर के बारे में उन्‍होने कहा कि ऐसा ही कुछ 2004 में था जब उम्‍मीद लगाई जा रही थी कि भाजपा 300 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी लेकिन पार्टी 116 सीटों तक ही सीमित रह गयी और यूपीए की सरकार बनी, इस बार भी ऐसा ही होगा।

रमेश की टिप्‍पणी पर भाजपा नेता रामेश्‍वर चौरसिया ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं के बयान उनकी बौखलाहट को दर्शाता है, जो कि इस बात का परिचायक है कि उनके पास मोदी की टक्‍कर का कोई व्‍यक्ति नहीं है, लोग मोदी का समर्थन कर रहे हैं लाखों लोग उनकी रैलियों में आ रहे हैं, जबकि राहुल की रैलियों में हजार दो हजार लोग मुश्किल से इकट्ठा हो पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+