'कांग्रेस, RJD तुष्टीकरण की गुलाम, दलितों- पिछड़ों का आरक्षण लूटने नहीं देंगे', PM मोदी का बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए बीजेपी के चुनावी मिशन पर हैं। सोमवार को उन्होंने बिहार के सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच से पीएम ने एक बार फिर ओबीसी कोटे से आरक्षण देने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। पीएम ने दावा किया वे बीजेपी के संकल्प को पूरा करने के लिए सातों दिन चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और दलितों, पिछड़ों का आरक्षण पर आंच नहीं आने देंगे।
सारण मंच से पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी समेत आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल दलों को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, " "मोदी दलितों और पिछड़ों का आरक्षण लूटने नहीं देंगे... राजद और कांग्रेस दोनों पार्टियां तुष्टीकरण की गुलाम हैं. कांग्रेस पार्टी कह रही है कि हम आपकी संपत्ति का एक्स-रे करेंगे.. वे इसे छीन लेंगे और अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए इसे बांट देंगे। कांग्रेस नेता कहते हैं कि संपत्तियों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।"

फिर से केंद्र में एनडीआए की सरकार बनने का दावा करते हुए पीएम ने आगे कहा, "इंडी गठबंधन के नेता सपना देख रहे हैं कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी। इन लोगों (आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल दलों) ने तय किया है कि 5 साल में 5 प्रधान मंत्री होंगे। अब मुझे बताएं, अगर 5 साल में 5 प्रधानमंत्री होंगे तो क्या इससे देश को फायदा होगा?"
सोमवार को हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा करने के बाद सारण में अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मैं देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसार, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भिखारी ठाकुर की इस भूमि को नमन करता हूं। पीएम मंच से लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि पंडाल की व्यवस्था बहुत छोटी पड़ने से ज्यादा लोग धूप में तप रहे हैं, इसके लिए क्षमा मांगता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उनकी ये तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इस क्षेत्र का विकास कर आपकी तपस्या को जरूर लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। मौजूदा समय में भारत की दुनिया में साख और धाक दोनों है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अपना वजूद बचाने के लिए आरजेडी और कांग्रेस तुष्टीकरण की जिद पर अड़े हैं। आरजेडी-कांग्रेस ने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनने का ऐलान कर दिया है। धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। बिहार में जंगलराज लाने वाले नेता ने तो यहां तक कह दिया है कि पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को ही दे देना चाहिए। देश में एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों में नहीं बाटेंगे। आज तीन हफ्ता हो गया कांग्रेस वालों के मुंह पर ताला लगा हुआ है, इसलिए बिहार के हर पिछड़े, दलित और आदिवासी को गारंटी देता हूं कि ये जंगलराज वाले और कांग्रेस वाले कोशिश कर ले, लेकिन मोदी आरक्षण का लूट नहीं होने देगा।"












Click it and Unblock the Notifications