'BRS, AIMIM भले ही एक साथ, लोग कांग्रेस को हारने नहीं देंगे', बोले खड़गे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Elections 2023) के दौरान राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल किया कि राज्य के गठन में बीआरएस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की क्या भूमिका थी?
कांग्रेस के चुनावी अभियान पर तेलंगाना पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर तेलंगाना को आज राज्य का दर्जा मिला है तो इसके पीछे यहां के लोगों का बलिदान है। खड़गे पूर्व की कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए करते हुए कहा कि तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिलाने में कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी का भी अहम रोल रहा है।

खड़गे ने कहा कि इसमें बीआरएस या फिर केसीआर किया क्या भूमिका है, जो सत्याग्रह का दावा कर रहे हैं। जबकि तेलंगाना के लिए कई लोगों ने मिलकर संघर्ष किया। खड़गे ने एक फिर दोहराया कि कि तेलंगाना विधानासभा चुनाव के दौरान भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम कांग्रेस को हराने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि तेलंगाना के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के खिलाफ ''झूठा अभियान'' चलाया गया।
टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी के साथ मेडचल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए सवाल किया कि अलग तेलंगाना के लिए किसने लड़ाई लड़ी? उन्होंने कहा कि सवाल इस बात का है कि राज्य के गठन के किसने अपने प्राणों की आहुति दी? सही मायनों में तेलंगाना के लोगों ने इसकी आहुति दी। उन्होंने हर क्षेत्र और हर संभव स्थान पर आंदोलन किया है।
वहीं तेलंगाना में चुनाव को लेकर टीपीसीसी चीफ ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि चुनावों में बीआरएस कांग्रेस की सुनामी में बह जाएगा। लोगों ने कांग्रेस को वोट देकर सत्ता में लाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications