दादरी हत्याकांड: यूपी में गौ मांस पर राजनीति, बिहार में जोरदार असर
पटना (मुकुंद सिंह)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हिंदुओं के बीफ खाने के बयान ने तूल पकड़ लिया है। लालू के बयान पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू बौरा गए हैं। गिरिराज ने कहा की 'हिन्दू गौपालक हैं और वे कभी गाय नहीं खाते हैं। लालू वोट के लिए हिंदू को बदनाम न करें। लालू प्रसाद यादव शब्द वापस लें नहीं तो उनके घर से आंदोलन शुरू कर दूंगा।

'भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदुवंशी खुद गाय के पालक होते हैं। ऐसी स्थिति में किसी को भी इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने लालू के बयान की कड़ी निंदा की। वहीं, गोमांस वाले बयान पर बढ़ते विवाद के बीच लालू ने सफाई दी है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि आरक्षण का विस्तार जैसे मुद्दों से भाजपा विचलित है।
बीजेपी और मीडिया के एक कुलीन तबके ने गठबंधन बना लिया है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। सच्चाई तो यह है कि गिरिराज अमित शाह के चेले हैं। राजद अध्यक्ष के गोमांस पर दिए गए बयान पर जदयू सांसद केसी त्यागी ने कहा कि संघ परिवार जानबूझकर इस मामले का ध्रुवीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में लोग इसका सेवन करते हैं। सरकार में ताकत है तो इस पर पूरी तरह से रोक लगाए। बिहार विधानसभा चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण की कोई भी कोशिश पूरी नहीं होगी।
लालू बौरा गये है ,हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते.वोट के लिये हिन्दू को बदनाम न करे.शब्द वापिस ले नहीं तो उनके घर से आन्दोलन शुरू कर दूँगा
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 3, 2015 











Click it and Unblock the Notifications