ETG Research Exit Poll: जानिए क्या कहता है चुनावी राज्यों पर ईटीजी रिसर्च एग्जिट पोल

नई दिल्ली, 07 मार्च: पांच राज्यों में चुनावों के बाद अब एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी हो गया है। ऐसे में ETG रिसर्च अपने एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी+ को 230-245 मिलने का अनुमान लगा रहा है। वहीं उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार का दावा कर रहा है, हालांकि गोवा की तस्वीर एग्जिट पोल में साफ नहीं हो पा रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है।

ETG Research Exit Poll

जानिए यूपी का एग्जिट पोल

ईटीजी रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार फिर से यूपी में बीजेपी सत्ता में वापसी करने जा रही है। बीजेपी को यूपी की कुल 403 सीटों में से 238 मिलती नजर आ रही है। वहीं दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में सपा है, जिसको 155 सीटें मिल सकती है। वहीं बीएसपी को 05, कांग्रेस को 04 और अन्य को 01 सीट मिलती दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड का एग्जिट पोल

उत्तराखंड के एग्जिट पोल पर ईटीजी रिसर्च के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां भी बीजेपी दोबारा सत्ता पर कब्जा जमाने वाली है। कुल 70 सीटों में से 38 सीटें लाकर बीजेपी सरकार दोबारा बनाएगी, जबकि कांग्रेस को 30 सीटें मिलने वाली है। वहीं आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में कोई फायदा होता नजर नहीं आप को यहां सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ेगा। ऐसे ही अन्य को भी एक सीट मिल रही है।

पंजाब का एग्जिट पोल

ऐसे ही अगर पंजाब के एग्जिट पोल की बात करें तो यहां बड़ा बदलाव होता नजर आ रहा है। ईटीजी रिसर्च एग्जिट पोल यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनता नजर आ रहा है। पंजाब की कुल 117 सीटों में से 72 सीटें आप जीत रही है, जबकि कांग्रेस को यहां 30 सीटें ही मिलती नजर आ रही है। वहीं शिअद-बीएसपी गठबंधन को 10 सीटें और बीजेपी-पीएलसी को 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

गोवा का एग्जिट पोल

गोवा की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। यहां कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। गोवा की कुल 40 सीटों में से जहां बीजेपी को 18 मिल रही है तो कांग्रेस को 17 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं आप को 2 और अन्य को 3 सीटों के साथ संतोष करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+