एस्वातीनी के प्रधानमंत्री का 52 वर्ष की उम्र में निधन, कोरोना से थे संक्रमित
एस्वातीनी के प्रधानमंत्री का 52 वर्ष की उम्र में निधन, कोरोना से थे संक्रमित
Eswatini Prime Minister Ambrose Dlamini Death: एस्वातीनी के प्रधानमंत्री एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 15 नवंबर 2020 को वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोविड-19 संक्रमित होने के बाद से एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी दक्षिण अफ्रीका के एक अस्पताल में भर्ती थे। जहां 13 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।
Recommended Video

उपप्रधान मंत्री थेम्बा मासुकु ने एक बयान में कहा है कि उनके महामहिम प्रधानमंत्री एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी का दुखद और असामयिक निधन हो गया है। उपप्रधान मंत्री थेम्बा मासुकु ने बताया कि रविवार 13 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के एक अस्पताल में दोपहर में प्रधानमंत्री का निधन हुआ।
कोरोना से संक्रमित पीएम एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी को 1 दिसंबर को बेहतर मेडिकल हेल्प के लिए दक्षिण अफ्रीका ले जाया गया था। उस वक्त उपप्रधान मंत्री थेम्बा मासुकु ने कहा था कि पीएम की स्थिति स्थिर है और वह इलाज को अच्छा रिस्पॉन्ड कर रहे हैं।
नवंबर 2018 में एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी एस्वातीनी के प्रधानमंत्री बने थे। उसके पहले वो एवास्तिनी के एमटीएन मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। उन्होंने 18 से अधिक वर्षों के लिए बैंकिंग उद्योग में काम किया था, जिसके दौरान वो एस्वातीनी नेडबैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लगभग 1.2 मिलियन आबादी वाले दक्षिणी अफ्रीकी देश में अबतक 127 लोगों की कोरोनो की वजह से मौत हुई है। वहीं 6,768 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications