गुरुग्राम: शराब के नशे में विदेशी मॉडल ने मचाया उत्पात, गिरफ्तार
नई दिल्ली। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीटी मेगा मॉल में शराब पीकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 21 साल के विदेशी मॉडल को गिरफ्तार किया है। मॉडल यूरोपियन देश एस्टोनिया से है। मॉडल पर मॉल में एक महिला के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने मामा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया है कि रविवार की शाम को ये मॉडल मॉल के अंदर पहुंचा। मॉडल शराब के नशे में था। उसने वहां लोगों से बदतमीजी शुरू कर दी। एक महिला ने जब उसे टोका तो उसने उसके साथ मारपीट की। लगातार वो हंगामा करता रहा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मॉडल को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय की अदालत में उसे पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी छह महीने के वर्क वीजा पर भारत आया है। इसका वीजा अभी दिसंबर तक रहने के लिए मान्य है। इसके गुरुग्राम तथा गुरुग्राम के बाहर कई कार्यक्रमों के लिए अनुबंध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मॉडल ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल पाता है, जिसके चलते पुलिस को उससे पूछताछ में परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications