अपने 'कमाल' से 24 घंटे के लिए भारत में ब्रिटेन की राजदूत बनीं ईशा

नई दिल्ली। नोएडा यूनिवर्सिटी में पोलिटिकल साइंस की छात्रा ईशा बहल सोमवार को पूरे दिन (24 घंटे) भारत में ब्रिटेन की राजदूत बनाया गया। ईशा ने ब्रिटिश हाई कमीशन की ओर से इंटरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे (11 अक्टूबर) को कराए गए एक कंपीटिशन को जीता। जिसके इनाम के तौर पर उसे एक दिन के लिए ब्रिटिश हाई कमिश्नर बनने का मौका मिला।

Esha Bahal a student became British High Commissioner to India for 24 hours

सोमवार को इशा दिनभर भारत में ब्रिटेन के राजूदत के रूप में काम करती रहीं। 24 घंटे के दौरान ईशा ने बतौर राजदूत कई काम किए। उन्होंने कई मीटिंग की। वह बतौर ब्रिटिश हाई कमिश्नर गुडगांव भी गईं और वहां चल रहे प्रॉजेक्ट का मुआइना किया।
Esha Bahal a student became British High Commissioner to India for 24 hours

ब्रिटेश हाई कमीशन ने 18 से 23 साल के बीच की लड़कियों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसके तहत प्रतिभागी को एक विडियो प्रजंटेशन देकर बताना था कि उनके लिए जेंडर क्वालिटी का मतलब क्या है। इसी प्रतियोगिता में नोएडा के ऐमिटी यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की स्टूडेंट ईशा ने अपनी वीडियो भेजी और उसे विजेता चुना गया।

Esha Bahal a student became British High Commissioner to India for 24 hours

मौके पर इशा बहल ने कहा कि उन्हें जो मौका मिला, वह बेहद खास है। उन्होंने कहा कि वो एक साधारण छात्र हैं और उन्होंने एक वीडियो कंपीटिशन के लिए भेजा था। जब उसे पता चला कि वो जीत गई है तो उसे बहुत खुशी हुई। ब्रिटिश हाई कमिश्नर डोमनिक एस्क्विथ ने दिन भर ईशा के साथ काम करने के बाद कहा कि वो लड़की से काफी प्रभावित हुए।

Esha Bahal a student became British High Commissioner to India for 24 hours

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+