Weather Updates : गुजरात-एमपी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, महाराष्ट्र में Red Alert
नई दिल्ली, 11 जुलाई। इस वक्त देश के हर कोने में मानसून पहुंच चुका है जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। रविवार रात गुजरात और एमपी में भारी बरसात हुई है, जिसकी वजह से इन राज्यों के कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Recommended Video

गुजरात के कई जिलों में हुई भारी बारिश
गुजरात के नवसारी, वलसाड़ और अहमदाबाद में भारी बारिश हुई है जिससे यहां के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन जलजमाव की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, सबसे ज्यादा प्रभावित एरिया अहमदाबाद का प्रहलादपुर, आनंदनगर, जीवराजपार्क है जहां पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

एमपी के छिंदवाड़ा में भी हालत खराब
तो वहीं ऐसी ही हाल एमपी के छिंदवाड़ा का भी है, जहां लगातार हो रही बारिश से कई घरों में पानी घुस गया तो वहीं आज भी इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं महाराष्ट्र में भी आज जमकर बारिश होने वाली है। यहां के गढ़चिरोली में रेडअलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर रत्नागिरी, पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में भारी बरसात हो सकती है।

ओडिशा और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका
तो वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान है, तो वहीं ओडिशा और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

मूसलाधार बारिश की आशंका
तो वहीं दक्षिण भारत में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। केरल में तो पहले से ही पांच दिनों का यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में भी आज भारी बारिश की उम्मीद है, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मूसलाधार बारिश की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications