25000 रुपए तक है सैलरी तो जरूर पढ़ें ये खबर, जानिए क्या होगा फायदा
अगर आपकी सैलरी भी 25000 रुपए प्रति माह तक है तो आपके लिए जल्द ही एक खुशखबरी आने वाली है।
नई दिल्ली। अगर आपकी सैलरी भी 25000 रुपए प्रति माह तक है तो आपके लिए जल्द ही एक खुशखबरी आने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन की सीमा को इस महीने बढ़ाकर 25,000 रुपए किया जा सकता है। इससे ईपीएफओ की इन योजनाओं के दायरे में औपचारिक क्षेत्र के एक करोड़ अतिरिक्त कामगार शामिल हो जाएंगे।

ईपीएफओ के न्यासी बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में वेतनसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल था। ईपीएफओ के ट्रस्टी डीएल सचदेव ने कहा कि समय की कमी की वजह से इस प्रस्ताव को टाल दिया गया है। पर अब इसे इस महीने होने वाली अगली बैठक में उठाया जाएगा।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के सचिव डीएल सचदेव ने कहा कि गणना करने से पता चलता है कि अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इससे ईपीएफओ के दायरे में एक करोड़ अतिरिक्त कामगार शामिल हो जाएंगे। हाल ही में दिल्ली जैसे राज्यों ने 15,000 रुपए मासिक न्यूनतम वेतन की सीमा को बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications