घट सकती है PF की ब्याज दर, नौकरी करने वालो को लग सकता है बड़ा झटका

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ये खबर आपके लिए बुरी खबर से कम नहीं। खबर आपके भविष्यनिधि से जुड़ी है। दरअसर मोदी सरकार आपके पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती कर सकती है।

नई दिल्ली। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ये खबर आपके लिए बुरी खबर से कम नहीं। खबर आपके भविष्यनिधि से जुड़ी है। दरअसर मोदी सरकार आपके पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। जी हां माना जा रहा है कि रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दरों में कमी कर सकती है। फिलहाल पीएफ पर 8.56 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है, लेकिन ईपीएफओ इस ब्याज दर में कटौती कर सकता है। लेबर मिनिस्ट्री की ओर से भी ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिले हैं।

 घट सकता है PF का ब्याज

घट सकता है PF का ब्याज

दरअसल ईपीएफओ विनिमय व्यापार निधि यूनिट्स को भविष्य निधि खातों में जमा कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि ईपीएफओ 2017-18 के लिए पीएफ में जमा राशियों पर ब्याज दर में कटौती कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईटीएफ निवेश को ईपीओफओ सीधे ग्राहकों के खाते में जमा कराएगा। हालांकि ईपीएफओ की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 देख पाएंगे पीएफ का बैलेंस

देख पाएंगे पीएफ का बैलेंस

आपको बता दें कि ईपीएफओ ने मूल्यांकन और इक्विटी निवेश के लेखांकन के लिए पॉलिसी को मंजूरी दी है, इस पॉलिसी के तहत हर साल वित्तीय वर्ष के आखिरी में खाताधारकों के पीएफ में ईटीएफ इकाइयों को क्रेडिट करने में सक्षम हो जाएगी। जिसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे।

 1 दिन में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

1 दिन में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार भी शामिल हुए। इस बैठक में अहम फैसला लेते हुए ईपीएफओ अब एक ही दिन में एनपीसीआई के जरिये पीएफ निकासी को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद पीएफ फंड को खाताधारक आसानी से निकाल सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+