Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बंगाल चुनाव के बीच TMC सांसद नुसरत जहां का लेटेस्ट फोटोशूट, बना सोशल मीडिया सेंसेशन

कोलकाता: एक तरफ पूरे देश में बंगाल विधानसभा चुनाव की चर्चाएं चल रही है। वहीं दूसरी तरफ बांग्ला एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोशूट छाया हुआ है। वैसे अपने बयानों से लेकर अपनी लाइफ स्टाइल तक नुसरत जहां काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों बंगाल में चुनावी मौसम के बीच उनका इलेक्शन कैंपेन करना फिर उनकी बयानबाजी और अब उनका नया फोटोशूट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

Recommended Video

    बंगाल चुनाव के बीच TMC सांसद नुसरत जहां का लेटेस्ट फोटोशूट, बना सोशल मीडिया सेंसेशन
     नुसरत का लेटेस्ट फोटोशूट

    नुसरत का लेटेस्ट फोटोशूट

    बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद का नया फोटोशूट तेजी से इंटरनेट पर छा गया है। उनके फैंस उन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। फोटो में नुसरत जहां लाइट पर्पल कलर की ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिखाईं दे रही हैं। उनकी दिलकश अदाओं ने उनके फैंस के होश उड़ा दिए। उनके चाहने वाले भी इन तस्वीरों पर कमेट करके जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

    इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

    इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

    नुसरत जहां ने अपने फोटोशूट की तस्वीरों को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है, जिसका कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि हर दिल में एक गहरा एक सपना होता, हर महिला एक राजकुमारी है। नुसरत के फैंस को फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। अब तक उनकी तस्वीरों को एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

    एक्ट्रेस से बनीं सांसद

    एक्ट्रेस से बनीं सांसद

    नुसरत उन एक्ट्रेस और सांसदों में से हैं, जो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बेहद करीबी लोगों की लिस्ट में आती है। बंगाल की राजनीति में भी उनको ममता बनर्जी ही लाई थीं। वहीं सांसद बनने के बाद भी वो फिल्मों में लगातार काम कर रही है और लोगों का उनको प्यार भी मिल रहा है। साल 2019 में ही वो टीएमसी के टिकट से जीतकर संसद पहुंची थीं।

    नुसरत का गुस्सा वाला वीडियो हुआ था वायरल

    हाल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें नुसरत जहां चुनावी प्रचार के दौरान अपना आपा खोती नजर आईं थी। दरअसल, वो टीएमसी उम्मीदवार के लिए रोड शो कर रही थीं और अचानक उनका मूड बिगड़ गया। इस दौरान गुस्साईं नुसरत ने कहा था कि मैं एक घंटे से ज्यादा वक्त से चुनाव प्रचार कर रही हूं। इतना तो मैं मुख्यमंत्री के लिए भी नहीं करती हूं।

    निखिल जैन से की शादी

    निखिल जैन से की शादी

    नुसरत जहां एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। हालांकि 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने जब हिंदू लड़के से शादी की तो उस वक्त भी उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी थी। आपको बता दें कि नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन तुर्की में शादी की थी। उस वक्त दोनों की फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+