'बड़े अच्छे लगते हैं' के 10 साल पूरे, एकता कपूर ने शेयर की स्वीट मेमोरी
मुंबई, मई 30: प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने सफल और बहुत लोकप्रिय हुए टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। एक्ट्रेस साक्षी तंवर और एक्टर राम कपूर टेलीविजन शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में सबसे फेवरेट ऑन-स्क्रीन कपल में से एक थे। 30 मई 2011 से 10 जुलाई 2014 तक चले इस शो को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन पर मेकर एकता कपूर ने शो के लिए एक थैंक्स नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शो की स्वीट मेमोरी की एकता ने शेयर
टीवी शो की मेकर और छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने साक्षी और राम की एक छोटी सी प्रोमो क्लिप भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। शो की स्वीट मेमोरी को साझा करते हुए एकता ने लिखा कि 'दस साल #badeachchelagtehai! विडम्बना यह है कि मैंने आज सुबह सुना कि इसमें कितना प्यार का अनुभव हुआ! परिपक्व प्यार के लिए एक स्तुति! थैंक्यू राम, साक्षी, मीतू, सोनी, स्नेहा, दानिश, अजय, प्रशांत भट्ट, संदीप डोरिस और पूरी टीम।'

क्या थी शो की कहानी
टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में बात करें तो यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा बिजनेस टाइकून राम (राम कपूर) और प्रिया (साक्षी तंवर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती है। शादी के बाद उन्हें गलती से प्यार का पता चल जाता है। जब भी राम और प्रिया के बीच समस्याएं आती हैं। उनका प्यार, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति सम्मान और मजबूत होता जाता है। यह शो गुजराती नाटक पटरानी पर आधारित था।

2011 से लेकर 2014 तक टेलीकास्ट
राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री ने शो के लिए बड़े पैमाने पर दर्शकों को इकट्ठा किया था। यह शो साल मई, 2011 से लेकर जुलाई, 2014 तक टेलीकास्ट हुआ। 'बड़े अच्छे लगते हैं' टीवी शो उस समय सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल्स में से एक था। शो में सुमोना चक्रवर्ती, समीर कोचर, चाहत खन्ना और शुभवी चोकसी ने भी एक्टिंग की है। इस शो को अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में डब और रीब्रॉडकास्ट किया गया है। बता दें कि हाल ही में देश में लगे लॉकडाउन के बीच सोनी टीवी पर फिर शो को रीटेलीकास्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications