शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो प्रेमी के दोस्त ने कुल्हाड़ी से काट डाला
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक फ्लैट में 19 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की को उसे के प्रेमी के दोस्त ने शारीरिक संबंध न बनाने देने पर मार डाला। शुक्रवार को उसकी लाश फ्लैट में खून से सनी हुई मिली।

विरार पुलिस के मुताबिक, ओम साईं को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में मिली लाश पर करीब 17 गहरे घाव थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में दीपक वागरी नाम के युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
प्रेमी के साथ आती थी वहां
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऐश्वर्या अग्रवाल नाम की युवती इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके और सोहेल शेख नाम के युवक के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों अक्सर दीपक के फ्लैट में मिलते थे।
लड़की को अकेली देखकर बना हैवान
बीते तीन दिन से वे दोनों दीपक के घर में मिल रहे थे। इस बीच दीपक कहीं बाहर था। उसकी पत्नी भी कहीं गई हुई थी। शुक्रवार को जब ऐश्वर्या सोहेल से मिलने के लिए दीपक के घर गई तो वहां दीपक पहले से मौजूद था। सोहेल के ना होने फायदा उठाकर दीपक ने ऐश्वर्या से शारीरिक संबंध बनाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर दीपक ने जबरदस्ती शुरू कर दी।
दोस्त की हालत देखकर हुआ शक
दीपक ने ऐश्वर्या के साथ रेप करने की कोशिश की लेकिन उसने विरोध किया तो उसने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला और घर से भाग गया। हालांकि उसे घर के बाहर ही सोहेल मिल गया। दीपक को खून से सना देखकर सोहेल को शक हुआ। उसने घर जाकर अपनी प्रेमिका की लाश देखी तो सन्न रह गया।
आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
सोहेल ने दीपक को दबोच लिया और सोसाइटी के दूसरे लोगों को बुलाया। बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। विरार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर युनुस शेख ने बताया कि दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications