महज 40 घंटे में मोटरसाइकिल से तय किया कन्‍याकुमारी से आगरा का सफर

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ये हेडलाईन पढ़कर शायद आपको आश्‍चर्य हो रहा होगा। आप सोच रहें होंगे कि ट्रेन से यही सफर दो दिन से ज्‍यादा (54 घंटे) वक्त में तय होता है लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने इस सफर को महज 40 घंटे में तय कर लिया वो भी बाइक से।

Engg student covers Kanyakumari to Agra distance in 40 hours on bike
जी हां कोयम्‍बटूर के करपागम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र एस थुलासिमानी ने कन्‍याकुमारी से आगरा यानी की लगभग 2500 किलोमीटर तक का सफर मोटरसाइकिल से महज 40 घंटे में तय कर सबको चौका दिया है। इस छात्र ने ये कारनामा किसी रिकॉर्ड के लिये नहीं बल्कि लोगों के भीतर रोड सेफ्टी जागरूकता फैलाना के लिये किया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एस थुलासिमानी ने 1 जून को अपनी इस यात्रा का शुभारंभ किया था और 3 जून को आगरा पहुंच गये।

अपने इस अनोखे सफर के दौरान एस थुलासिमानी ने पूरे रास्‍ते रोड सेफ्टी के पैमप्‍लेट बांटते रहें। इतना ही नहीं, इस अनोखी यात्रा को उन्‍होनें 'दिल्‍ली तमिल संगम' का नाम दिया। निश्‍चय ही थुलासिमानी का ये कारनामा काबिले तारीफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+