एनकाउंटर नहीं किया होता तो आज जिंदा नहीं होते मोदी, कश्मीर बन चुका होता गुजरात- डीजी बंजारा
जेल से रिहा होने के बाद डीजी बंजारा अबतक 50 से भी ज्यादा जन सभाओं और कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुके हैं। सोमवार को अहमदाबाद में अपने सम्मान में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
नई दिल्ली। इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में आरोपी और गुजरात के पूर्व IPS अधिकारी डीजी बंजारा ने अपने सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में कई अहम दावे किए। बंजारा ने कहा कि उन्होंने जितने भी एनकाउंटर किए वो सभी कानून के दायरे में थे। इसके अलावा बंजारा ने एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ये सभी एनकाउंटर्स नहीं किए होते तो पीएम नरेंद्र मोदी आज जिंदा नहीं होते।

आपको बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद डीजी बंजारा अबतक 50 से भी ज्यादा जन सभाओं और कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुके हैं। सोमवार को अहमदाबाद में अपने सम्मान में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
इस कार्यक्रम में बंजारा को 10 के सिक्कों से तौला गया और फिर उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में बंजारा ने कहा कि ' आज से ठीक दस साल पहले मुझे गिरफ्तार किया गया था। मुझपर जो आरोप लगाए गए उस बारे में कहना चाहता हूं कि अगर मैंने वो एनकाउंटर नहीं किए होते तो आज गुजरात कश्मीर बन गया होता'।












Click it and Unblock the Notifications