जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना-आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर कुलगाम के सिघनपुर इलाके में चल रहा है। जानकारी के अनुसार इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया, इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं।













Click it and Unblock the Notifications