जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। आईईडी कार बरामद होने के बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। रविवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के पोशकीरेरी इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया।

 Encounter has started at Poshkreeri area of Anantnag. Police and security forces are on the job: Jammu & Kashmir Police

दरअसल सेना ने आंतकियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी के दौरान जब सेना अनंतनाग के पोशकीरेरी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन कर रही थी तो रविवार तड़के आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें ऑपरेशन में जुटी है। खबर लिखें जाने तक दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है। सेना के पास खूफिया जानकारी थी कि इलाके में 1 से 2 आंतकी छिपे हुए हैं। इससे पहले सेना ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कुलगाम जिले के खुर गांव में दो आतंकी मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+