Jammu Kashmir: कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
id='top-searched-articles'>
श्रीनगर।
नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर हंदवाड़ा के शरतगुंड बाला गांव में चल रहा है और फिलहाल ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। आतंकियों की पहचान अभी होना बाकी है। गुरुवार तड़के शुरू हुए इस एनकाउंटर में बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की जानकारी थी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सेना और सुरक्षाबलों को गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इस इलाके को घेर लिया गया। आतंकियों की ओर से फायरिंग होने के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की और स्थिति एनकाउंटर में बदल गई। वहीं जिला प्रशासन ने एनकाउंटर के चलते सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद कर दिया है।
Kupwara: Encounter underway between terrorists and security forces in Handwara's Shartgund Bala. Two to three terrorists believed to be trapped. Internet services suspended in the area. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) October 11, 2018












Click it and Unblock the Notifications