जम्मू-कश्मीर:काजीगुंड में मुठभेड़ खत्म, 2 आतंकी ढेर, जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। घंटों तक चले मुठभेड़ के बाद सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गए है,जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ के दौरान काजीगुंड में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। आपको बता दें कि आतंकियों ने हाईवे के पास की इमारत में छिपकर सेना के काफिले पर फायरिंग की, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना ने इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया। आपको बता दें कि पुलवामा में भी सीआरपीएफ 182 बटालियन के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। सेना ने वहां भी मोर्चा संभाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications