जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शोक में डूबा है तो दूसरी तरफ इस जम्मू कश्मीर में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित करालगंड में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यहां कितने आतंकी छिपे हैं।

kupwara

इससे पहले कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में गुरुवार को घुसपैठ के दौरान आतंकियों के साथ हुए सेना के टकराव में 4 जवान घायल हो गए थे, जिसके बाद पूरे इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला गया था। इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे सेना की 8 बिहार रेजीमेंट ने कुछ आतंकियों को घुसपैठ करते हुए देखा, जिसके बाद जवानों ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी।

शुरुआती फायरिंग में 4 जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि सीमा पर खुफिया विभाग का इनपुट है कि यहां 600 आतंकी बैठे हैं और वह किसी भी समय मौका मिलने पर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश में हैं। इन घुसपैठियों को पाकिस्तान की ओर से मदद की जा रही है। सूत्रों के अनुसार टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट को देखा गया है। जबकि केरन सेक्टर में 117 आतंकियों के मौजूद होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई पड़ोसी देश के प्रतिनिधि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+