जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के रामबाग इलाके में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित रामबाग इलाके में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। सुरक्षाकर्मियों को अंदेशा है कि इलाके में जो आतंकी छिपे हैं, उसमे से एक आतंकी विदेशी है जबकि दूसरा आतंकी स्थानीय है। दोनों ही आतंकियों को सेना ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह एनकाउंटर आज सुबह शुरू हुआ था, जिसके बाद पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया था। आतंकियों को ढेर करने के बाद सेना यहां सर्च ऑपरेशन चला रही है।
Recommended Video

एनकाउंटर की जानकारी देते हुए कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि एक पाकिस्तान आतंकी जिसका नाम सैफुद्दीन और दूसरा स्थानीय आतंकी जिसका संबंध एलईटी से है, यहां छिपे हुए थे। आईजी ने बताया कि सैफुल्ला सितंबर माह में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमलों में शामिल था। इसके अलावा वह नौगाम में हाल ही में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमलों में शामिल था, जिसमे दो जवान शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications