जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ में मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तोएबा का सदस्य बताया जा रहे हैं। उनमें से एक की पहचान जहांगीर अहमद और दूसरे की मोहम्मद शफी के रूप में हुई है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक घर में छुपे आतंकियों से मुठभेड़ में दो को मार गिराया है। घर में दो और आतंकी अभी छुपे हुए बताए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह शुरू हुआ एनकाउंटर अभी भी चल रहा है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

लश्कर के सदस्य हैं मारे गए आतंकी
मुठभेड़ में मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तोएबा का सदस्य बताया जा रहे हैं। उनमें से एक की पहचान जहांगीर अहमद और दूसरे की मोहम्मद शफी के रूप में हुई है। सुरक्षाबल बाकी आतंकियों के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
चार दिन के भीतर दूसरा एनकाउंटर
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पुलवामा के पड़गामपुरा इलाके में एक घर में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और चेतावनी दी। लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी तो सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ के अलावा राष्ट्रीय राइफल्स और पुलवामा एसओजी भी शामिल है। बीते चार दिनों में यह इलाके में दूसरा एनकाउंटर है। READ ALSO: ISIS आतंकी सैफुल्ला और उसके भाई की आखिरी बातचीत का खुलासा
24 घंटे तक चला था ऑपरेशन
पुलवामा के त्राल में दो आतंकियों को मार गिराया गया था। उस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की भी जान चली गई थी और सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हुए थे। शनिवार शाम को शुरू हुआ ये एनकाउंटर 24 घंटे तक चला था। READ ALSO: आतंकी सैफुल्ला के पिता ने कहा- नहीं लेंगे देशद्रोही की लाश
गृहमंत्री संसद में दे सकते हैं बयान
उधर, लखनऊ में आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद देश में इस आतंकी संगठन का खतरा बढ़ गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस संबंध में गुरुवार को संसद में बयान दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications