जम्मू कश्मीर में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर जम्मू कश्मीर के गंडेरबाल के गुंड इलाके में चल रहा है। एनकाउंटर में एक आतंकी को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि मौके पर कितने आतंकी मौजूद हैं। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और दोनों ही ओर से गोलीबारी जारी है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी बांदीपोरा जिले में रविवार शाम को आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई थी, जिसमे दो आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया था।

encounter

बता दें कि अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद लश्कर के आतंकी दानिश चन्ना समेत तीन को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 21 अगस्त को बारामुला ओल्ड टाउन में एक आतंकी मारा गया था। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने सात नवंबर को हिजबुल मुजाहिदीन के चार ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। इससे पहले हंदवाड़ा में लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू पकड़े गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+