छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान घायल
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। इस एनकाउंटर के बाद दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार सुकुमा जिले के चिंतलनार इलाके से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, दोनों ही ओर से काफी देर तक गोलीबारी चली थी। इस ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ का एक जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गया है, जिसके एयरलिफ्ट करके रायपुर में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां अस्पताल में जवान का इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications