श्रीनगर: सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नौगांव स्थित सूथू में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चल रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं, लेकिन आतंकियों को किसी भी तरह की कोई मदद ना मिले और लोगों के बीच अफवाह नहीं फैले इसके लिए इंटरनेट की सेवाएं ठप कर दी गई हैं। नौगाम में चल रहे एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है और इनके शव को अपने कब्जे में लिया है।

encounter

एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इस एनकाउंटर में कोई जवान घायल नहीं हुआ है। आतंकियों के पास से काफी हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वह एनकाउंटर वाले इलाके में ना जाए। वहीं पुलिस ने इस एनकाउंटर के मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

सेंट्रल कश्मीर के डीआईजी वीके बिर्दी ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमे आतंकियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद हमने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमे 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। लोग हमपर पत्थर फेंक रहे हैं, हम उनसे अपील कर रहे हैं कि वह एनकाउंटर वाले इलाके में नहीं आए, ताकि हम इलाके में हथियारों और विस्फोटकों को हटा सके, जोकि आतंकियों के पास रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+