ओडिशा में 2400 करोड़ रुपये की लागत से हर घर नल से पानी पहुंचाने की कवायद, इजरायली टीम ने किया दौरा

'नल से पेय मिशन' (Drink from Tap Mission) के बारे में जानने के लिए इजरायली दूतावास की टीम ओडिशा दौरे पर पहुंची। टीम तीन दिनों के दौरे पर ओडिशा पहुंची है।

israel team odisha

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट- ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन (Drink from Tap Mission) के बारे में जानने के लिए इजरायल के दूतावास की एक टीम ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची। बता दें कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में हर घर में नल की मदद से 24 घंटे पीने लायक पानी उपलब्ध कराने के लिए 5टी पहल के तहत प्रयास किया जा रहा है। टीम को इस बारे में जानकारी दी गई।

Water Attache डॉ. लियोर आसफ के नेतृत्व में, टीम ने ओडिशा की सबसे बड़ी झुग्गी सलिया साही का दौरा किया। इस स्थान पर दो साल से अधिक समय से ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। टीम ने जलसाथियों और झुग्गी में रहने वाले लोगों के साथ बातचीत की और जमीन पर 'नल से पेय मिशन' के प्रभाव की सराहना की।

बता दें कि ओडिशा सरकार ने मार्च 2024 तक अपने 'ड्रिंक फ्रॉम टैप' मिशन के तहत 21 शहरों और कस्बों में 40 लाख और घरों को कवर करने का लक्ष्य रखा है। मिशन के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 2023-24 के बजट में 2400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Recommended Video

    Odisha: पत्नी की खुशी के लिए बनवा डाला 7 करोड़ का मंदिर, नहीं है TAJ Mahal से कम | वनइंडिया हिंदी

    मिशन के तहत यह उपलब्धि हासिल करने वाले पुरी और गोपालपुर भारत के पहले दो शहर बन गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+