रेव पार्टी, सांप के जहर का नशा, विदेशी लड़कियां....क्या होगी एल्विश यादव की गिरफ्तारी? किन धाराओं में लगा केस?
Elvish Yadav arrest Rave Party snake venom: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेप पार्टी, पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने और विदेशी लड़कियों को पार्टी में बुलाने का आरोप लगा है। नोएडा में गुरुवार (02 नवंबर) देर रात पुलिस ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इन पांचों आरोपियों ने पूछताछ में एल्विश यादव का नाम लिया है।
जिसके बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर नोएडा में रेव पार्टी करने के लिए एफआईआर दर्ज की है। एल्विश यादव ने इन सारे आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि उनका इनसे कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद अब सवाल ये उठता है कि क्या एल्विश यादव की गिरफ्तारी होगी? क्या एल्विश यादव जेल जाएंगे...? आइए जानें एल्विश यादव पर किन धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

क्या गिरफ्तार होंगे एल्विश यादव?
गुरुवार रात (02 नवंबर) नोएडा में एक रेव पार्टी से सांप और सांप का जहर बरामद होने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस एल्विश यादव की तलाश कर रही है। तीन राज्यों में पुलिस टीम को लगाया गया है।
इंडिया टुडे के मुताबिक, पुलिस ने छापेमारी के दौरान पांच कोबरा सहित 9 सांप और सांप का जहर बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ नाम के आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो एल्विश यादव का नाम सामने आया।
आरोपियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि एल्विश यादव द्वारा आयोजित पार्टियों में सांपों की सप्लाई की जाती थी। नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विशाल पांडे ने बताया कि वे एल्विश यादव की तलाश कर रहे हैं और मामले की सभी एंगलों से जांच की जाएगी।

एल्विश यादव पर किन धाराओं में हुआ केस दर्ज?
एल्विश यादव पर रेप पार्टी और सांप के खरीद-फरोख्त प्रतिबंधित संबंधित धाराएं लगाई गई है। एल्विश यादव पर जो भी धाराएं लगाई गई हैं, वो गैर जमानती हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने जो कुछ भी बताया है, अगर वो सही साबित हुए तो एल्विश की गिरफ्तारी तय है।
मेनका गांधी बोलीं-एल्विश सरगना है, उसे गिरफ्तार करो
इस बीच भाजपा सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है। मेनका गांधी ने कहा कि, 'ये बंदा, सभी चीजों का सरगना है, इसे गिरफ्तार करो, इसपर हमारी नजर पहले से थी। ये वीडियो में सांप पहनता है। सांपों को पहनना कानून जुर्म है और ये सांपों को बेचता भी था। ये टीआरपी बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकता है।' मेनका गांधी ने कहा कि, अगर ये सच्चा है तो ये फरार क्यों है।
रेव पार्टी वाले केस में कैसे फंसा एल्विश यादव?
यह मामला तब सामने आया जब पशु कल्याण संगठन पीपल फॉर एनिमल्स के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई कि एल्विश यादव और अन्य कंटेंट क्रिएटर नोएडा के फार्महाउसों में सांप और सांप के जहर के साथ वीडियो शूट कर रहे थे।
अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग अवैध रूप से रेव पार्टियां आयोजित करते थे, जहां विदेशी महिलाओं को सांप के जहर और अन्य प्रकार की दवाओं का सेवन करने के लिए बुलाया जाता था।
पीपल फॉर एनिमल्स संस्था, भाजपा सांसद मेनका गांधी से जुड़ा है। इसके अधिकारी के दावों के बारे में जानकारी मिली और उसने एल्विश यादव से संपर्क किया था।
एफआईआर के मुताबिक, एल्विश यादव ने संगठन के साथ अपने एजेंट का नंबर साझा किया। संपर्क करने पर एजेंट कथित तौर पर नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में रेव पार्टी आयोजित करने और वहां सांप लाने के लिए तैयार हो गया था।
ये जानकारी पीपल फॉर एनिमल्स संस्था ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों और नोएडा पुलिस के साथ शेयर की, जिसके बाद नोएडा के बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा गया, जहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वीडियो जारी कर सफाई में क्या बोले एल्विश यादव?
इस बीच एल्विश यादव ने कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। एल्विश यादव ने कहा कि ये 'फर्जी और फेक आरोप है। वीडियो जारी कर एल्विश बोले, 'अगर मामले में मेरी संलिप्तता के बारे में 0.1 फीसदी भी सच्चाई पाई गई तो मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लूंगा। मैं यूपी पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं।'












Click it and Unblock the Notifications