'रहना होगा सिस्टम के नीचे....', अब एल्विश यादव समझ गए होंगे 'Systumm' का असली मतलब, नोएडा पुलिस ने खोले कई राज

Elvish Yadav News: 'रहना है तो सिस्टम के नीचे रहो... रहना होगा सिस्टम के नीचे... 'Systumm', ये लाइन बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव का तकिया कलाम है। सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव हो या उनकी 'एल्विश आर्मी' (फैंस) अक्सर 'Systumm' शब्द का इस्तेमाल करते दिखी है।

अब जब एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों को जहर सप्लाई करने के आरोप में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं, तो उनका 'सिस्टम का असली मतलब' समझ आ गया होगा..।' ये बातें सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखी है। एल्विश यादव के जेल में जाने के बाद लोगों ने उनके 'सिस्टम' का मजाक बनाया है।

Elvish Yadav

कई यूजर ने लिखा है कि, 'एल्विश यादव को अब नोएडा पुलिस ने असली मायनों में समझा दिया है कि 'सिस्टम' क्या होता है और उनको बता दिया है कि असल में प्रशासन के सिस्टम से बड़ा कोई नहीं है।' एक यूजर ने ये भी लिखा कि 'अब एल्विश यादव खुद सिस्टम के नीचे आ गए हैं।'

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एल्विश यादव का 'Systumm' शब्द से क्या कनेक्शन है...? इसके पीछे असल में दो वजह है...पहला, एल्विश यादव का 'Systumm'नाम का अपना एक कपड़ों का ब्रैंड है। दूसरा, एल्विश यादव का एक बहुत ही मशहूर गाना था 'Systumm'। यही दो कारण है कि, एल्विश यादव 'Systumm' को अपना तकिया कलाम बनाकर बार-बार बोलते हैं।

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव केस में खोले कई राज

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एल्विश यादव को क्वारंटाइन सेल से हाई सिक्योरिटी वाले बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान वेबसाइट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, '' एल्विश यादव पूछताछ के दौरान आरोपों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमारे पास उनके खिलाफ कई सबूत हैं।''

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें एल्विश यादव से जुड़ी छह से ज्यादा पार्टियों में सांप के जहर के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि कुछ पार्टियों में एल्विश यादव खुद शामिल हुआ था।

एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर 19 मार्च को डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने कहा है कि, 'हम पूरे वीडियो फुटेज की जांच कर रहे हैं। इसमें शामिल हर शख्स के भूमिका की जांच की जाएगी। जिन भी लोगों के नाम इस केस में सामने आएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी। कई लोग इस केस में शामिल हो सकते हैं। वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं और हम इसकी भी जांच कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+