Snake venom case: एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने भेजा समन, राहुल से करा सकती है आमना-सामना

स्नेक वेनम-रेव केस में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव को समन भेजा है। पुलिस पूछताछ के दौरान मामले के पांच आरोपियों में से एक राहुल से उसका आमना-सामना करा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार शाम 5 बजे तक नोएडा पुलिस को गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों की पुलिस कस्टडी मिल सकती है। इससे पहले इन लोगों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Elvish Yadav summoned by Noida police

इस प्रकरण में जेल भेजे गए सभी पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। वहीं मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-49 से हटाकर कोतवाली सेक्टर-20 को सौंप दी गई है।

पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) की ओर से शुक्रवार को कोतवाली सेक्टर-49 में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने कहा, 'बरामद 20 मिलीलीटर सांप के संदिग्ध जहर की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा में एल्विश समेत 6 लोगों पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया गया। उन सभी पर नोएडा के सेक्टर- 49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इस केस में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी इस मामले में जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+