'तुझे और तेरे मां-बाप को...', अब एल्विश यादव ने बताया क्यों की Maxtern की पिटाई, फैंस को सुनाया अपना दुखड़ा

Elvish Yadav on Maxtern Fight: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर (मैक्सटर्न ) के साथ मारपीट करने को लेकर विवादों में आ गए हैं। अब एल्विश यादव ने मारपीट की वीडियो और मैक्सटर्न के साथ चल रहे झगड़े पर एक वीडियो शेयर कर अपनी साइड की स्टोरी सुनाई है।

एल्विश यादव ने 09 मार्च को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि मैक्सटर्न ने उन्हें फोन पर परिवार और मां-बाप को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। जिसके बाद गुस्से में उन्होंने उसकी पिटाई की। एल्विश यादव ने यह भी कहा है कि, अब हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर जो भी फैसला लें, उन्हें मंजूर होगा।

Elvish Yadav on Maxtern Fight

एल्विश यादव ने बताया क्यों की सागर ठाकुर (मैक्सटर्न ) की पिटाई

एल्विश यादव ने वीडियो में सफाई देते हुए कहा, ''राम-राम भाई सभी लोगों को...एक जो इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रही है., एक नहीं कई सारी वीडियो जो सामने आई है, जिसपर एक अलग सा महौल बना हुआ है, जो निगेटिविटी चल रही है। उससे जुड़ा हुआ ये वीडियो है। एक वीडियो जो आपने देखी होगी, जिसमें मैक्सटर्न के ऊपर हाथ उठा रहा हूं...एक वीडियो देखी होगी, जिसमें मैक्सटर्न कह रहा है कि मैंने उसके साथ क्या-क्या किया है। मुझे बदमाश,गुंडा बोला जा रहा है, मेरे ऊपर मर्डर केस चलाने की बात की जा रही है...। उसके आधार पर आप लोगों ने मुझे दोषी बना दिया ...मेरी गिरफ्तारी को लेकर ट्रेंड चलवा दिया। लोग आरोप लगा रहे हैं कि मुझे पॉलिटिकल सपोर्ट है सारी बातें मैं एक-एक करके क्लियर करूंगा। ''

एल्विश यादव ने आगे कहा, ''अभी तक आपने एक साइड की स्टोरी सुनी है, अब मैं आपको दूसरी साइड, यानी अपनी साइड की स्टोरी सुना रहा हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मेरी भी सुने,...जो लोग विक्टिम कार्ड खेलकर ये सब कर रहे हैं, लेफ्ट लॉबी जो पूरी इकट्ठी हो रही है। एंटी वाले सारे लोग मेरे पीछे पड़ गए हैं। ये सब 2020 से चल रहा है।''

एल्विश यादव बोले- जब से मैं BIGG BOSS में गया हूं, तब से Maxtern पीछे पड़ा है...

एल्विश यादव ने कहा, ''आप सभी लोग मैक्सटर्न का ट्विटर हैंडल खोलकर देखना, जब से मैं बिग बॉस में गया था, पिछले 8 महीनों से वह मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बातें कर रहा है। आठ महीने से मेरे साथ पोकिंग हो रही है...। आपको लग रहा है कि पूरी स्टोरी सुननी है, हम सुनाएंगे आपको पूरी स्टोरी की क्या-क्या हुआ है।''

एल्विश यादव ने कहा, ''मैक्सटर्न से मेरी मुलाकात शूट के दौरान हुई थी। तब मैंने सोचा था कि मैं मैक्सटर्न से बात करूंगा कि , वो मुझे और मेरे फैंस को गंवार क्यों कहता है। मैं मैक्सटर्न से कॉल पर बात करना चाहता था। लेकिन उसने मुझे गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया। इसी मिलने को लेकर जब मेरी मैक्सटर्न से फोन पर बात हुई थी तो उसने मुझसे कहा, ' 'तुझे और तेरे परिवार, मां-बाप को जिंदा जला दूंगा।'' ये सुनकर मुझे गुस्सा आया और मैंने मैक्सटर्न से उनकी लोकेशन मांगी। जब मैं उससे मिलने गया तो वहां पूरा कैमरा सेट अप था। मैक्सटर्न ने माइक भी लगाई हुई थी। मैक्सटर्न अकेला नहीं था, वो चार लोग थे...।''

एल्विश यादव बोले- 'Maxtern मेरे मां-बाप को जिंदा जलाने की बात कह रहा था...'

एल्विश यादव ने कहा कि, ''मैं मैक्सटर्न को अपने घर पर बुला रहा था पहले लेकिन जब उसने मां-बाप के बारे में बोला तो मैंने ही उसको बोला कि मैं मिलने आता हूं। मैं गया, मैंने मारा, मेरे साथ वाले लोग मुझे रोक रहे थे। मैं आप लोगों (जनता) से पूछना चाहता हूं कि जब कोई आपके मां-बाप को जिंदा जलाने की बात कहेगा तो आपको गुस्सा नहीं आएगा। क्या आप फिर भी सामने वाले से भाई-भाई बोलकर बात करोगे। मेरे घर वालों को कोई जलाने की बात करेगा तो मैं बैठकर बात नहीं कर सकता। मैं उस किस्म का इंसान नहीं हूं।''

एल्विश यादव ने कहा कि, 'तू दिल्ली रहता है...सोचा याद दिला दूं... ये बात मैंने मजे-मजे में की थी। मेरी पहले उससे अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन वो फॉलोअर्स के चक्कर में ऐसी हरकते कर रहा था। लेकिन ये मेरे हर पचड़े में पैर लगाना शुरू कर दिया था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+