कांड पर कांड कर रहे हैं एल्विश यादव, फिर नई मुसीबत में फंस गए, अब इस शख्स को दी जान मारने की धमकी!

Elvish Yadav News: सोशल मीडिया स्टार और यूटयूबर एल्विश यादव फिर से विवादों में हैं। यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उनके ऊपर एक और गंभीर आरोप लग रहा है।

रिपोर्टों में दावा किया गया है कि गाजियाबाद में पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) के कल्याण अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने के लिए एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

Elvish Yadav

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश यादव के खिलाफ पीएफए अधिकारी सौरभ गुप्ता ने गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें और उनके भाई को धमकी मिल रहे हैं।

उन्होंने ये भी दावा किया कि, जब से उनकी टीम ने नोएडा में स्नेम वेनम केस गैंग का भंडाफोड़ किया है, तब से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत में क्या-क्या कहा गया है?

पीएफए अधिकारी सौरभ गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि, उन्हें अपनी जिंदगी को लेकर खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें या उनके भाई को कुछ भी होता है, तो एल्विश और उनके फैंस उसके लिए जिम्मेदार होंगे। फिलहाल अब मामले की इस जांच कर रही है।

एल्विश का नाम एक रेव पार्टी में आने के बाद पिछले साल के आखिर में उनपर एफआईआर दर्ज की गई थी। उनपर इस रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है।

इसके बाद सांसद मेनका गांधी ने यूट्यूबर एल्विश यादव पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+