Elvish Yadav: सलाखों के पीछे एल्विश यादव ने कबूला जुर्म! कहा- रेव पार्टी में मंगवाया गया था सांपों का जहर

Elvish Yadav Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव फिलहाल जेल में हैं। नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एल्विश यादव ने रेव पार्टी में सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल कर ली है।

एल्विश यादव को 17 मार्च 2024 को रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Elvish Yadav

रेव पार्टियों में सांप के जहर सप्लाई के लिए एल्विश यादव पर नोएडा में वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 26 वर्षीय यूट्यूबर एल्विश यादव ने अब नोएडा पुलिस के सामने सच स्वीकार कर लिया है। हालांकि नोएडा पुलिस की ओर से इसपर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Elvish Yadav Snake Venom Case: जानिए क्या है रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई का मामला?

रेव पार्टी में जहर सप्लाई का मामला पिछले साल नोएडा का है। एल्विश यादव पर अपनी पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने और अपने वीडियो शूट में सांपों का इस्तेमाल करने का आरोप है।

पुलिस ने नवंबर 2023 में नोएडा सेक्टर 51 में एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारकर सांप तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। सांप के जहर की सप्लाई करने के आरोप में चार सपेरों सहित पांच लोगों को बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कोबरा समेत नौ सांप और जहर भी बरामद किया गया।

Recommended Video

      सलाखों के पीछे एल्विश यादव ने कबूला जुर्म! कहा- रेव पार्टी में मंगवाया गया था सांपों का जहर

      बाद में फोरेंसिक जांच में वहां से जब्त किए गए नमूनों में कोबरा और करैत सांप के जहर के इस्तेमाल का खुलासा हुआ था।

      Snake Venom Case: एल्विश यादव कैसे इस केश में शामिल हुए हैं?

      अब सवाल उठता है कि इस केस में एल्विश यादव कैसे फंसे? तो बता दें कि सूत्रों ने कहा कि अपने वीडियो शूट में सांपों के बारे में पूछे जाने पर एल्विश यादव ने बताया है कि वो सांप बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया ने शूट के लिए मैनेज करवाया था।

      मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों ने पुलिस को बताया है कि वे कथित तौर पर एल्विश यादव द्वारा आयोजित रेव पार्टियों में सांप के जहर सप्लाई करते थे।

      उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब पीएफए सदस्य गौरव गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने एल्विश यादव की पोल खोलने के लिए सांप के जहर के लिए उनको फोन किया था। पुलिस ने कहा कि कॉल के दौरान सौरभ गुप्ता को एक फोन नंबर दिया गया जिसके बाद उन्होंने पांच आरोपियों से संपर्क किया था।

      पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी एल्विश यादव पर अवैध रूप से सांप का जहर बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया था और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+