Mumbai Stampede: शेड का टुकड़ा गिरा तो लोगों को लगा ब्रिज गिर रहा है और फिर मच गई तबाही

मुंबई। एल्फिंस्टन स्टेशन पर भगदड़ के चलते 22 लोगों की मौत हो गई है और 20 से 25 लोगों के गंभीर होने की खबर आ रही है। मुंबई में आज सुबह 9.30 बजे के करीब तेज बारिश हो रही थी। तभी मध्य रेल्वे की परेल और पश्चिम रेल्वे से एल्फिन्स्टन स्टेशन पर एक ही समय में दो लोकल आ गयी। उस दौरान फुट ब्रिज में पैदल चलनेवालों की काफी भीड़ थी। तभी शेड का एक टुकड़ा भारी बारिश और हवा के चलते नीचे गिरा। जिससे लोगों को लगा कि भारी बारिश की वजह से पुल गिरनेवाला है। इस अफवाह के चलते लोगों में भगदड़ मच गई।

mumbai stampede

 देखते ही देखते मौत के मंजर में बदल गई

देखते ही देखते मौत के मंजर में बदल गई

पुल में ठसाठस भीड़ होने की वजह से लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, जिसकी चलते लोग एक दूसरे पर भागने के चक्कर में टूट पड़े। लोगों को जहां से जगह-जगह मिली, लोग भागने में लगे हुए थे। यह भगदड़ इतनी बढ़ गई, देखते ही देखते मौत के मंजर में बदल गई। भगदड़ में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

दशहरा के चलते थी भीड़

दशहरा के चलते थी भीड़

उसके बाद मरने वालों की पहले संख्या 15 आई गई इसके बाद लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। फिलहाल 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुंबई के के. ई. एम हॉस्पिटल में भरती कराया गया। कल दशहरा की खरीदी करने के लिए बहुत से लोग दादर और विभिन्न परिसर में जाते हैं।

लोगों को लगा कि बारिश की वजह से ब्रिज गिर रहा है

लोगों को लगा कि बारिश की वजह से ब्रिज गिर रहा है

सुबह के समय ऑफिस वालों की भीड़ और उसमें दोनों मार्ग की लोकल आने से लोगों की भीड़ और बढ़ गई थी। जिसकी वजह से पहले से धक्कामुक्की चल ही रही थी। अचानक से ऊपर से टीन शेड की टुकड़ा गिरने से लोगों को लगा कि बारिश की वजह से ब्रिज गिर रहा है तो लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लग गए और यह बड़ा हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+