'Elon Musk का भारत में तभी स्वागत जब वो Make In India की सोचें', बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर एलन मस्क भारत के किसी भी राज्य में अपनी कंपनी की कार का निर्माण करना चाहते है तो उनका स्वागत है।

Make in India: केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा कई प्रयास किए हैं। रक्षा तकनीकी से लेकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में नितिन गडकरी ने एलन मस्क और ऑटोमोबाइल कंपनी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनका भारत में स्वागत होगा लेकिन तब जब वो मेक इन इंडिया की शर्त पर कार्य करने को सहमत होंगे।
मेक इन इंडिया के समर्थन में नितिन गडकरी ने दुनिया की टॉप कार निर्माता कंपनी टेस्ला के प्रमुख को लेकर बड़ी कही है।मेक इन इंडिया के समर्थन में नितिन गडकरी ने दुनिया की टॉप कार निर्माता कंपनी टेस्ला के प्रमुख को लेकर बड़ी कही है। उन्होंने कहा कि अगर वो भारत के किसी भी राज्य में अपनी कंपनी की कार का निर्माण करना चाहते है तो उनका स्वागत है। इसमें उन्हें भारत रियायत भी देगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री करीब 7.5 लाख करोड़ की है और वह इसे दुनिया का नंबर 1 मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने न्यूज चैनल आजतक के मंच पर कहा कि देश के विकास में ऑटोमोबाइल क्षेत्र का विकास अहम है। यह एकमात्र उद्योग है जो राज्य सरकार और केंद्र को जीएसटी की अधिकतम राशि का भुगतान करता है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने 4 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने मर्सिडीज, इलेक्ट्रिक कारों और हाई क्वालिटी की कारों को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि एलोन मस्क अगर वह केवल चीन में निर्माण कर रहे हैं और भारत में मार्केटिंग के लिए रियायत चाहते हैं तो ये संभव नहीं होगा। भारत से रियायत लेने के लिए उन्हें भारत में निर्माण करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications