Elon Musk फैमिली की भारत पर नजर! रामलला से सोलर प्लांट तक, 3 माह में मां-पिता-बहन ने काटे चक्कर, जानें मायने?
Elon Musk Father Errol Musk Ram Mandir Visit: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और अमेरिकी बिजनेस आइकन एलन मस्क का परिवार इन दिनों भारत के चक्कर काटता नजर आ रहा है। कभी मां तो कभी पिता और बहन। बीते तीन महीने में मस्क फैमिली के तीन सदस्यों का भारत आना इस ओर साफ इशारा करता है कि मस्क की नजर अब इंडियन इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट लैंडस्केप पर टिकी है।
एलन मस्क के परिवार का भारत दौरा अब महज एक ट्रैवल जर्नी नहीं रहा। 4 जून को जब एलन के पिता एर्रोल मस्क ने रामलला के दर्शन किए, तो ये केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं थी - यह एक बड़ी रणनीतिक सोच का हिस्सा लग रही है। आइए समझें है पूरा विस्तार से?

1. अयोध्या से लेकर सौर ऊर्जा तक - भारत के दिल से जुड़ाव
एर्रोल मस्क का भारत दौरा एकदम मल्टी-लेयर्ड है। उन्होंने पहले 3 जून को हरियाणा के सोनीपत में एक सौर ऊर्जा प्लांट का दौरा किया, फिर 4 जून को पहुंचे अयोध्या, रामलला और हनुमानगढ़ी। वहीं दर्शन किए। कुर्ता-पायजामा में मस्क सीनियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और उन्होंने कहा, 'भारत एक अद्भुत जगह है, जहां हर कोई आना चाहता है।'
ये वही देश है, जिसकी ग्रीन एनर्जी पॉलिसी और इलेक्ट्रिक व्हीकल मिशन को दुनिया अब गंभीरता से देख रही है। एर्रोल ने सर्वोटेक कंपनी के सोलर प्लांट में जाकर कहा, 'भारत की सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भरता अब वैश्विक ऊर्जा पॉलिटिक्स को बदल सकती है।'
2. सर्वोटेक से जुड़ाव और EV की एंट्री की आहट
एर्रोल मस्क सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स के ग्लोबल एडवाइजर बने हैं। ये वही कंपनी है, जो EV चार्जिंग स्टेशन और सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स बनाती है - ठीक उसी दिशा में जिसमें टेस्ला दुनिया भर में काम करती है। ये जुड़ाव इत्तेफाक नहीं हो सकता। यह संभव है कि सर्वोटेक के ज़रिए टेस्ला भारत में अपना टेक्नोलॉजिकल फुटप्रिंट बनाए, और यही उनका लैंडिंग पॉइंट बने।
3. मेय मस्क की भारत यात्रा और संकेत
एलन मस्क की मां मेय मस्क ने 22 अप्रैल को मुंबई में अपना बर्थडे मनाया था। वो सिद्धिविनायक मंदिर गईं, जैकलीन फर्नांडिस के साथ मीडिया इवेंट्स में दिखीं, और भारत की संस्कृति को खुलकर सराहा। क्या यह पारिवारिक 'soft launch' नहीं है? जब मस्क खुद बिजी हों, तो परिवार को भारत भेजना, उसकी संस्कृति और आर्थिक माहौल को समझना - एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
4. टेस्ला शो रूम और गीगाफैक्ट्री पर अब संशय नहीं
हाल ही में खबर आई कि टेस्ला इंडिया के हेड प्रशांत मेनन ने इस्तीफा दिया। यह ऐसे वक्त पर हुआ जब कंपनी भारत में अपने रिटेल स्टोर्स और गीगाफैक्ट्री की योजना बना रही थी। हो सकता है कि अब एलन मस्क सीधे एक नए प्लान के साथ मैदान में उतरें।
5. एर्रोल मस्क ने कहा - 'एलन, भारत न जाना तुम्हारी बड़ी गलती है'
यह बयान हल्का नहीं है। जब पिता खुद कह रहे हैं कि 'तुमने भारत को नजरअंदाज करके गलती की,' तो ये तय है कि जल्द ही एलन मस्क भारत में निवेश की घोषणा करेंगे।
भारत पर बढ़ता फोकस क्यों?
हरित ऊर्जा क्रांति का हब बनता भारत: भारत में EV चार्जिंग, सोलर पावर, और हाइड्रोजन फ्यूल जैसे क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एरोल मस्क ने जिस सर्वोटेक कंपनी का दौरा किया, वो EV चार्जर और सोलर सिस्टम्स बनाती है - वही टेक स्पेस जहां टेस्ला भी अग्रणी है।
मोदी सरकार की EV फ्रेंडली नीतियां: भारत सरकार ने EV पर टैक्स कम किया है। मेक इन इंडिया के तहत निवेशकों को सब्सिडी दी है। FDI और विनिर्माण के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। टेस्ला भी भारत में गीगाफैक्ट्री खोलने की तैयारी में है।
इसके क्या मायने हैं?
- टेस्ला निवेश का संकेत: एरोल मस्क का भारत दौरा 'भूमि पूजन' जैसा माना जा रहा है - ये टेस्ला के भारत में कदम रखने की भूमिका बन सकता है।
- भारत को मिलेगी वैश्विक ब्रांड वैल्यू: मस्क फैमिली का जुड़ाव भारत की वैश्विक ब्रांडिंग में मदद करेगा - विशेषकर टेक और एनर्जी स्पेस में।
- जॉब्स और टेक ट्रांसफर: अगर मस्क फैमिली भारत में ग्रीन एनर्जी या EV प्रोडक्शन में निवेश करती है, तो हजारों नौकरियां, हाई-एंड टेक्नोलॉजी और नवाचार का प्रवाह होगा।
क्या हो सकते हैं भारत के लिए फायदे?
भारत में मस्क फैमिली की दिलचस्पी से कई फायदे हो सकते हैं-
- EV और सौर ऊर्जा में हाई-टेक निवेश
- हजारों नई नौकरियां
- 'मेक इन इंडिया' को नई उड़ान
- भारत की वैश्विक ब्रांड वैल्यू को बूस्ट
एलन मस्क भले ही अभी तक भारत नहीं आए, लेकिन मां, बहन और पिता का दौरा इस ओर इशारा कर रहा है कि भारत अब उनके प्लान का अगला ठिकाना बनने जा रहा है। और जब एलन खुद आएंगे, तो शायद भारत की धरती पर पहली टेस्ला फैक्ट्री की घोषणा भी होगी। तो अगली बड़ी इन्वेस्टमेंट न्यूज का इंतजार करिए - क्योंकि मस्क फैमिली अब भारत को हल्के में नहीं ले रही!
-
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications