मैसूर के फेमस दशहरा समारोह का हिस्‍सा रहे हाथी 'बलराम' का हुआ निधन, पीएम ने कन्नड़ में ट्वीट कर जताया शोक

विश्व प्रसिद्ध मैसूर दशहरा के दौरान 14 बार सोना ढोने वाले हाथी बलराम (67) की रविवार को बीमारी से मौत हो गई

 Balarama

Narendra Modi condolences to Balarama Death: विश्व प्रसिद्ध मैसूर के दशहरा समारोह के दौरान मां चांमुडेवरी देवी की मूर्ति को जिस हाथी पर सवार किया जाता था उस बलराम की 67 उम्र में बीमरी के चलते मौत हो गई। ये वो हाथी था जिसने अपने जीवन में 14 बार मां की मूर्ति को दशहरे मेले मे ले जाकर शोभा यात्रा निकाली थी। कर्नाटक के प्रमुख त्‍योहार दशहरें में जम्बू सवाराी का एक विशेष महत्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध जम्बूसावरी में 14 बार सोने की अंबारी ढोने वाले हाथी बलराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बलराम हाथी के बारे में कन्नड़ में ट्वीट करते हुए लिखा'कई सालों तक, गजराजा बलराम मैसूर में पारंपरिक दशहरा समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। लोग उन्हें मां चामुंडेश्वरी की मूर्ति ले जाने के लिए याद करते हैं। उनसे अनगिनत लोगों से प्यार था। उन्होंने ट्वीट किया मैं उनके निधन से दुखी हूं।

विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने बलराम हाथी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा 'मुझे यह खबर सुनकर दुख हुआ कि लोगों के प्रिय हाथी 'बलराम' अब नहीं रहे। 14 बार सोने की अंबरी लेकर मां चामुंडेश्वरी की सेवा करने वाले बलराम भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृति हमारे दिलों में हमेशा रहेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+