17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने की घोषणा

नई दिल्ली। अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की 55 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने इन 55 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 26 मार्च की तारीख तय की है। चुनाव आयोग ने बताया कि वोटिंग के बाद मतों की गिनती भी उसी दिन होगी। राज्यसभा की ये 55 सीटें 17 राज्यों के अंतर्गत आती हैं। राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 245 है।

Recommended Video

    Rajya Sabha की 55 seats पर 26 March को Election, नोटिफिकेशन जारी| वनइंडिया हिंदी
    Elections to 55 Rajya Sabha seats falling vacant in April will be held on March 26

    राज्यसभा की ये 55 सीटें 17 राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर राजस्थान और मेघालय के अंतर्गत आती हैं। महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटें रिक्त हो रही हैं जबकि ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटें खाली हो रही हैं।

    वहीं, तमिलनाडु में राज्यसभा की 6 सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 5 सीटें रिक्त हो रही हैं। आंध्र प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटें रिक्त हो रही हैं, जबकि तेलंगाना में दो और असम में तीन सीटें रिक्त हो रही हैं। इन सीटों पर 26 मार्च को वोटिंग होगी।

    जबकि बिहार की 5 सीटें भी रिक्त हो रही हैं। इन पांचों सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल 2020 को समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़-हिमाचल प्रदेश की दो-दो सीटें जबकि गुजरात की चार सीटें भी रिक्त हो रही हैं। वहीं, झारखंड की 2 और मध्य प्रदेश की तीन सीटें भी रिक्त हो रही हैं। इसके अलावा मणिपुर और मेघायल की एक-एक सीट खाली हो रही है। वहीं, राजस्थान से भी राज्यसभा के तीन सदस्य रिटायर हो रहे हैं। इन 55 सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+