पांच राज्यों की 8 राज्यसभा सीटों पर आज हो रहे चुनाव, जानें पूरा समीकरण

नई दिल्ली, 31 मार्च: पिछले हफ्ते पंजाब में राज्यसभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जहां आम आदमी पार्टी के पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। अब सबकी नजर पांच राज्यों असम, केरल, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा पर है, जहां आज 8 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं। इसमें दो उम्मीदवार असम से चुने जाने हैं, जबकि तीन केरल से। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा संसद से एक-एक सदस्य चुने जाएंगे। जानिए इस चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-

Recommended Video

    Nitish Kumar Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट में विस्तार जल्द | वनइंडिया हिंदी
    Rajya Sabha

    1- पंजाब से अप्रैल में पांच सांसदों के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं। जिसमें अकाली दल के सुखदेव सिंह और नरेश गुजराल, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह डुल्लो, जबकि बीजेपी के श्वेत माली शामिल हैं। वहीं केरल से राज्यसभा सांसद एके एंटनी, वामपंथी सहयोगी एम. वी. श्रेयम्स कुमार और सीपीआई के सोमप्रसाद का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।

    2- इसी तरह असम के सांसद रानी नारा, रिपुन बोरा का भी कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है। वहीं कांग्रेस के बागी गुट जी-23 के नेता आनंद शर्मा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनका भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके अलावा नागालैंड के केजी केने और त्रिपुरा के झरना दास (बैद्य) भी रिटायर हो रहे सांसदों में शामिल हैं।

    3. पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। ये सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं।

    4- वहीं बीजेपी शासित असम की बात करें तो वहां से सत्ताधारी पार्टी ने पबित्रा मार्गेरिटा को एक सीट पर उतारा है, जबकि दूसरी सीट से बीजेपी के गठबंधन दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) की रवंगवारा नारजारी लड़ रही हैं। वैसे मार्गरीटा की जीत लगभग तय मानी जा रही, क्योंकि विधानसभा की 126 सीटों में से 83 बीजेपी के पास हैं। वहीं दूसरी सीट के लिए नरजारी और बोरा को लड़ना होगा।

    5. केरल की जेबी माथेर 42 साल बाद दक्षिणी राज्य से कांग्रेस द्वारा चुनी गई पहली महिला उम्मीदवार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+