भारत में चुनाव की पाकिस्तान तक गूंज, PAK संसद में ECI दी गई 'मिसाल', छिड़ी चर्चा

भारत निर्वाचन आयोग ने सात चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद देश में एक बार फिर मोदी सरकार का गठन हुआ। इस बार लोकसभा चुनाव में एक दशक बाद ऐसा हुआ है जब एक मजबूत विपक्ष सदन में सरकार के सामने खड़ा हो रहा है। इस बीच भारत में निर्वाचन आयोग की ओर संपन्न कराई गई चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की गूंज पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी है।

देश में चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम के जरिए अपनाई जाने वाली चुनावी प्रक्रिया की पर पिछले दिनों कई विपक्षी दलों ने सवाल उठाए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी संसद में एक विपक्षी दल के नेता ने ईवीएम और भारतीय चुनावी प्रणाली की सराहना की। चर्चा तब शुरू हुई जब पाकिस्तान की संसद के सदन में खड़े होकर विपक्ष के नेता ने ईसीआई की ओर से भारत में चुनाव के लिए अपनाई गई पूरी चुनावी प्रक्रिया की सराहना की और पाकिस्तान में हुए चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।

Elections in India echo in Pakistan

दरअसल, पाकिस्तान की संसद में विपक्ष के नेता शिबली फराज ने भारत निर्वाचन आयोग पर चर्चा की। उन्होंने पाकिस्तान की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाया और कहा कि भारत ने इतना बड़ा चुनाव बिना किसी धांधली के करा लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सीनेटर फराज ने सदन में पाकिस्तान की चुनावी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया और कहा, "मैं अपने दुश्मन देश का उदाहरण नहीं देना चाहता, अभी चुनाव हुए हैं वहां... 80 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट किया है.. कितने हजारों मतदान केंद्र बनाए गए... एक जगह पर एक आदमी तक के लिए मतदान केंद्र बना दिए...एक महीने से ज्यादा समय तक चुनाव हुआ, ईवीएम से चुनाव कराए गए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+