महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने बताया किस डर से नहीं दिया गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट

मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बुधवार को अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मगर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू से टिकट नहीं मिला है। बक्सर सीट टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट ना मिले के बाद विपक्षी दलों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को टिकट न दिए जाने पर तंज कसते हुए कहा महाराष्ट्र में हुई बदनामी के डर से पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी है।

हमारे सवालों से डर गई भाजपा: अनिल देशमुख

हमारे सवालों से डर गई भाजपा: अनिल देशमुख

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को टिकट न दिए जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि गुप्तेश्वर पांडे (बिहार के पूर्व डीजीपी) को चुनावी टिकट देना पार्टी का विषय है। हमने पूछा था कि क्या भाजपा के नेता उनके लिए प्रचार करेंगे। इस सवाल के डर के कारण शायद उन्हें टिकट नहीं दिया गया। हालांकि किसी को टिकट देना या ना देना यह पार्टी का निजी मामला है और इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है।

Recommended Video

    Bihar Election: Ticket नहीं मिलने के बाद सामने आए Gupteshwar Pandey, बताई वजह | वनइंडिया हिंदी
    नहीं दिया गया गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट

    नहीं दिया गया गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट

    हाल में बिहार के पुलिस महानिदेशक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर जदयू में शामिल हुए गुप्तेश्वर पांडेय के उनके गृहनगर बक्सर जिला के शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन पांडेय का नाम पार्टी उम्मीदवारों की सूची से गायब है। इसके बाद गुप्तेश्वर पांडेय को बक्सर सीट के अलावा वाल्मीकि नगर लोकसभा उप चुनाव से भी आस थी, मगर वहां भी एनडीए ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। बक्सर सीट से बीजेपी ने परशुराम चतुर्वेदी को मैदान में उतारा है।

    टिकट ना मिलने के बाद लिखा ये मैसेज

    टिकट ना मिलने के बाद लिखा ये मैसेज

    वहीं, बुधवार को पूर्व डीजीपी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि 'अपने अनेक शुभचिंतकों के फोन से परेशान हूं। मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूं। मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूंगा, लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा। हताश निराश होने की कोई बात नहीं है। धीरज रखें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+