तेलंगाना में TRS, सीमांध्र में TDP को बढ़त

TRS leads in Telangana, TDP in Seemandhra
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत चल रही मतगणना के शुरुआती रुझान में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) शुक्रवार को तेलंगाना में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है जबकि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सीमांध्र में आगे चल रही है। 100 सीटों के रुझान में टीआरएस तेलंगाना में 51 सीटों पर आगे दिख रही है, जबकि कांग्रेस 21 सीटों, तेदेपा-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन 19 सीटों पर आगे है।

अन्य उम्मीदवार सात सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं। सीमांध्र में 175 में से 142 सीटों के रूझान में तेदेपा-भाजपा 83 विधानसभा सीटों पर आगे है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) 55 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में टीआरएस आठ पर आगे है, जबकि कांग्रेस और भाजपा एक-एक सीट पर आगे हैं। सीमांध्र में तेदेपा-भाजपा गठबंधन आठ सीटों पर तथा वाईएसआरसीपी पांच सीटों पर आगे हैं। क्षेत्र में लोकसभा की 25 सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+