मोदी की लोकप्रियता, क्षमता और भारोसा जनादेश में बदल गई: राजनाथ

Narendra Modi
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, क्षमता और भरोसे को जनादेश है और भविष्य की जिम्मेदारी विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तय की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि वह पार्टी की जीत से बेहद खुश हैं लेकिन इसने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने कहा कि संभवत: यह पहली बार है जब एक पार्टी को 1984 के बाद स्पष्ट बहुमत मिलेगा। राजनाथ ने कहा कि पार्टी को सामाजिक और भौगोलिक दायरे से इतर समर्थन पाया है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि यह बदलाव का जनादेश है। यह नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, क्षमता और भरोसे को जनादेश है, जो पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए थे।

मोदी की कई रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रचार किया उस तरह का पिछले 65 सालों में किसी नेता ने नहीं किया है। राजनाथ ने कहा कि यह नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि ऐसी बात कही जा रही थी कि भारत की सफलता के दिन लद गए, लेकिन अब भारत की सफलता की कहानी लिखने का समय आ गया है।

पार्टी अध्यक्ष ने चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाली भाजपा सहयोगियों को बधाई दी और कहा कि पार्टी राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने वाली अन्य पार्टियों के समर्थन का स्वागत करेगी। राजनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विजय के अवसर पर संयम बरतने की भी अपील की। उन्होंने कहा, "किसी भी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ उकसाहट भरे शब्द नहीं कहे जाने चाहिए।" एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद भविष्य की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। यह पूर्ण सहमति पर तय किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+