कहते हैं रूझान गोवा में भी खिलेगा कमल

Election Results: BJP leads in Goa
पणजी। लोकसभा चुनावों के रूझान बता रहे हैं कि बीजेपी भारी मतों से विजयी होगी। गोवा में भाजपा के दोनों उम्मीदवार आज सुबह शुरु हुई मतगणना के पहले दौर में आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार श्रीपद नाइक उत्तर गोवा से जबकि नरेन्द्र सवाईकर दक्षिण गोवा से आगे चल रहे हैं।

चुनाव परिणाम 2014

लोकसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त को देखते हुए पार्टी की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद से उत्साहित कार्यकर्ता शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़े बजाते, जीत के नारे लगाते, पटाखे जलाते और लड्ड बांटते देखे गए। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पोस्टर हाथों में ले, पार्टी के भगवा टोपी पहनकर कार्यकर्ताओं की भीड़ ने 'हर हर मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

राजधानी दिल्ली के 11, अशोक रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सुबह से डेरा डाले पत्रकारों और तैनात पुलिसकर्मियों सहित पार्टी समर्थकों की भीड़ के बीच लड्डुओं के सैकड़ों डिब्बे बांटे गए। पार्टी मुख्यालय पर हर तरफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और पार्टी के ध्वज लहरा रहे हैं और बैकग्राउंड में मोदी की प्रशंसा के गीत बज रहे हैं।

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से पार्टी की जीत का जश्न मनाने मुख्यालय पहुंचे 24 वर्षीय मनीष बत्रा ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक घटना है। पार्टी ने कभी इतनी ज्यादा सीटें नहीं जीतीं, इसका श्रेय मोदी को जाता है। आखिरकार मेहनत रंग लाई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+