अमृतसर में बजा जेटली का डंका, गुम हो गई ‘आप’ की गुल पनाग
चंड़ीगढ़। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी की जीत की ओर इसारा कर रहे हैं। 13 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है तो वहीं यूपीए + 3 सीटों पर लीड कर रहे हैं। अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली आगे चल रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह काफी पीछे चल रहे हैं।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
गुरुदासपुर से अभिनेता और भाजपा नेता विनोद खन्ना आगे चल रहे हैं तो वहीं चंड़ीगढ़ से भाजपा नेता किरण खेर दूसरे नबंर पर है। डबकि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग बहुत पीछे चल रही हैं। 2009 में जीत हासिल कर चुके पवन बसंल यहां लीड कर रहे हैं। वहीं लुधियाना से आप के उम्मीदवार एच एस फुलका काउंटिंग में काफी पीछे चल रहे हैं। अगर 2009 के आंकड़ों की बात करें तो यूपीए के पास 8 सीटें थी, जबकि भाजपा के पास महज 1 सीट वहीं अन्य के खाते में जहां 3 सीटें थी।












Click it and Unblock the Notifications