ममता दीदी के दुर्ग में मोदी ने लगाई सेंध, बंगाल में बीजेपी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के रुझानों में बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। बीजेपी लगातार दूसरी बार बहुमत से केंद्र में सरकार बनाती हुई दिख रही। चुनाव आयोग की वेबसाइट के ताजा रुझानों के मुताबिक लोकसभा की 542 सीटों में से बीजेपी 294 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। कांग्रेस 52 ,डीएमके 22,तृणमूल कांग्रेस 23, वाईएसआर कांग्रेस 23, शिवसेना 19, जेडीयू 15, और बीएसपी 12 सीटों पर आगे दिख रही हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार एतिहासिक प्रदर्शन करती नजर आ रही है और उसने दीदी के दुर्ग में सेंध लगा ली है।

मोदी ने ममता दीदी के गाई सेंध

मोदी ने ममता दीदी के गाई सेंध

पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को तगड़ी टक्कर दी है। टीएमसी बंगाल में 22 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं बीजेपी बंगाल में एतिहासिक प्रदर्शन की तरफ बढ़ रही है। दोपहर तक मिले रुझानों के मुताबिक बीजेपी 19 सीटों पर लीड कर रही है। लेफ्ट का बंगाल में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को एक सीट पर लीड बनाती दिख रही है।

बंगाल में बीजेपी ऐतिहासिक प्रदर्शन की तरफ

बंगाल में बीजेपी ऐतिहासिक प्रदर्शन की तरफ

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने इस बार पूरी तरह फोकस किया था। मोदी शाह ने टीएमसी को टक्कर देने के लिए राज्य में पूरा फोकस किया। ममता और पीएम मोदी के बीच इस चुनाव में जमकर तकरार देखने को मिली। चुनाव के आखिरी चरण से पहले अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा ने इस तकरार को आगे बढ़ाया। चुनाव आयोग ने यहां 20 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लगाई। इसे लेकर भी ममता ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वो मोदी के इशारे पर काम कर रही है। बंगाल में बीजेपी ने ममता की तुष्टिकरण की नीति को मुद्दा बनाया। लेफ्ट और कांग्रेसे की जगह खुद को विपक्ष के तौर पर स्थापित किया।

साल 2014 में मिली थी 2 सीट

साल 2014 में मिली थी 2 सीट

साल 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंगाल में मात्र दो सीटों पर जीत मिली थी। टीएमसी ने मोदी लहर के बावजूद अपना गढ़ बचाते हुए 34 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस को चार और लेफ्ट मात्र दो सीटों पर सिमट गया। बीजेपी ने मजबूत विपक्ष ना होने का फायदा उठाते हुए अपने लिए वहीं जमीन तैयार की। ममता ने लेफ्ट का किला साल 2011 के चुनाव में तोड़ा था। उन्होंने लेफ्ट के मजबूत गढ़ को तीन दशक बाद तोड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+